Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में IBA द्वारा 5 किलो LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप सफल, सैकड़ों श्रमिकों को मिला लाभ

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक–3 स्थित उद्योग केंद्र-2 के पास श्रमिक सुविधा केंद्र में 08 अप्रैल 2026 को Industrial Business Association (IBA) द्वारा 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक–3 स्थित उद्योग केंद्र-2 के पास श्रमिक सुविधा केंद्र में 08 अप्रैल 2026 को Industrial Business Association (IBA) द्वारा 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में IOCL और MSME विभाग, ओखला (नई दिल्ली) के सहयोग से आयोजित हुआ। इस पहल को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर का विशेष समर्थन मिला, जिससे कार्यक्रम को शीघ्र स्वीकृति और प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सका। कैंप में बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों को गैस सिलेंडर वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन में सुविधा और राहत मिली।


कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की लंबी कतारें इस जनहितकारी पहल की सफलता को दर्शाती रहीं। सिलेंडर प्राप्त करते ही श्रमिकों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय शर्मा, दर्शन शर्मा, अरविंद भाटी, विमलेश सिंह, संजय त्यागी, संजय पांचाल, हर्ष तोमर और सूरजपुर Indane गैस सेवा से ओमबीर सिंह की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया। साथ ही MSME विभाग ओखला के सहायक निदेशक D S तोमर और IOCL के स्टेट हेड विनीत बंसल तथा मैनेजर नितिन तिवारी के सहयोग से यह कैंप सफलतापूर्वक संचालित हुआ।

अमित उपाध्याय ने कहा कि IBA हमेशा उद्यमियों के साथ-साथ श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करता है और यह LPG distribution camp उसी दिशा में एक अहम कदम है। विनीत बंसल ने श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित और सरल बनाने को प्राथमिक जिम्मेदारी बताया, जबकि MSME विभाग के निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने इस पहल को उद्योग और श्रमिकों के बीच समन्वय बढ़ाने वाला बताया। यह वितरण कार्यक्रम अगले 4–5 दिनों तक जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को benefit मिल सके। IBA ने भविष्य में भी ऐसे social welfare initiatives जारी रखने का संकल्प दोहराया।