Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida LPG Crisis: सिलिंडर की किल्लत और महंगाई से परेशान श्रमिकों का पलायन तेज

Greater Noida में LPG cylinder shortage और बढ़ती inflation का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
top-news

Greater Noida में LPG cylinder shortage और बढ़ती inflation का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। डेल्टा सेक्टर के लेबर अड्डा पर पहले जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में जुटते थे, अब वहां भीड़ कम होती जा रही है। सिलिंडर की कमी के कारण फैक्ट्रियों और संस्थानों में काम प्रभावित हुआ है, जिससे मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई श्रमिक उत्तराखंड और बिहार वापस लौट चुके हैं और हालात सामान्य होने तक वापस आने को तैयार नहीं हैं।


श्रमिकों का कहना है कि पहले जो LPG cylinder 900 रुपये में मिल जाता था, अब वह ब्लैक में 3000 रुपये तक पहुंच गया है। बिहार लौट चुके हिमेश ने फोन पर बताया कि इतनी महंगाई में बाहर रहकर काम करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि बचत करना नामुमकिन हो गया है। राम प्रकाश, जयवीर और रमेश जैसे मजदूरों ने भी बताया कि महंगे सिलिंडर के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है। कई बार एजेंसियों पर भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं होते, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।

स्थिति का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है, क्योंकि अब छोटे-बड़े कामों के लिए मजदूर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। रामू ने बताया कि गैस न मिलने पर उन्हें चूल्हे और लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगते हैं और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लगातार बढ़ती महंगाई और LPG crisis के कारण Greater Noida में श्रमिकों का पलायन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है, जिसका असर स्थानीय अर्थव्यवस्था और जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।