Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Noida International Airport पर लगी 100 फुट लंबी Painting ‘Aakriti’, Kashi, Vrindavan, Sanchi और Taj Mahal की झलक एक ही Art में
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री परेश मैती द्वारा बनाई गई 100 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी पेंटिंग ‘आकृति’ टर्मिनल के कॉरिडोर में स्थापित की गई है।
- sakshi choudhary
- 09 Apr, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री परेश मैती द्वारा बनाई गई 100 फुट लंबी और 8 फुट चौड़ी पेंटिंग ‘आकृति’ टर्मिनल के कॉरिडोर में स्थापित की गई है। इस भव्य कलाकृति का अनावरण 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ किया। यह Painting Indian Culture, Heritage Art और Modern Creativity का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करती है।
इस विशाल Artwork में भारत के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक साथ दर्शाया गया है। पेंटिंग में काशी के घाट, सांची का स्तूप, यमुना किनारे स्थित ताजमहल, मथुरा-वृंदावन, सरयू तट पर बसी अयोध्या और प्रयागराज के महाकुंभ का सुंदर चित्रण किया गया है। खास बात यह है कि इस पेंटिंग में Watercolor, Oil और Acrylic तकनीकों का मिश्रण इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह हर एंगल से देखने पर अलग रंग और प्रभाव दिखाती है।
परेश मैती को इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी खास तौर पर इसलिए दी गई थी ताकि Noida Airport पर आने वाले यात्रियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनुभव मिल सके। यह Painting न केवल एयरपोर्ट की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि International Travelers के लिए India की Cultural Identity को भी दर्शाती है। ‘Aakriti’ अब Noida International Airport की एक प्रमुख आकर्षण बन चुकी है।