Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तबादले: कई सहायक प्रबंधकों की नई तैनाती, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए कई सहायक प्रबंधकों (सिविल) के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए कई सहायक प्रबंधकों (सिविल) के पटल परिवर्तन का आदेश जारी किया है। यह आदेश अप्रैल 2026 में जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्राधिकरण के अनुसार यह reshuffle administrative efficiency बढ़ाने और ongoing projects को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।


नवीन तैनाती - जारी आदेश के तहत राजीव कुमार को वर्क सर्किल-01 एवं 03 से चर्क सर्किल-01 एवं 03 में, गौरव को वर्क सर्किल-IITGNL एवं स्वास्थ्य विभाग से वर्क सर्किल-08, IITGNL एवं स्वास्थ्य विभाग में, जबकि राम किशन सिंह को वर्क सर्किल-05,06 एवं तकनीकी विभाग से सीवर विभाग, वर्क सर्किल-06 एवं अर्बन सर्विसेज विभाग में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह मनोज कुमार को जल विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से वर्क सर्किल-02 में, हरिन्दर सिंह को वर्क सर्किल-07 एवं उद्यान विभाग से तकनीकी विभाग, वर्क सर्किल-07 एवं उद्यान विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप शर्मा की तैनाती वर्क सर्किल-04,05 एवं स्वास्थ्य विभाग में यथावत रखी गई है।

इसके अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों में सतीश चन्द शर्मा को वर्क सर्किल-8, रियाजुद्दीन को सीवर विभाग से वर्क सर्किल-01 एवं 03, अजय कुमार वर्मा को जल विभाग से चर्क सर्किल-05 तथा जय राम को उद्यान विभाग में ही तैनाती दी गई है। यह आदेश अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी वी एस द्वारा जारी किया गया है। प्राधिकरण ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे governance system मजबूत हो और public service delivery बेहतर हो सके।