Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Industrial Plot Scheme 2026: इंटरव्यू के जरिए होगा प्लॉट अलॉटमेंट, 12 मई तक रजिस्ट्रेशन

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए Greater Noida Industrial Development Authority ने Industrial Plot Scheme 2026 लॉन्च की है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए Greater Noida Industrial Development Authority ने Industrial Plot Scheme 2026 लॉन्च की है। इस योजना के तहत 9000 से लेकर 1 लाख वर्ग मीटर तक के कुल 24 बड़े औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ये प्लॉट Ecotech-11, Ecotech-01, Extension-01, Ecotech-10, Ecotech-16, Ecotech-8 और Sector-16 जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित हैं। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उद्यमी 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं।


इस Industrial Plot Scheme की सबसे खास बात यह है कि भूखंडों का आवंटन Interview Process के माध्यम से किया जाएगा, जिससे गंभीर और योग्य निवेशकों को प्राथमिकता मिलेगी। Noida International Airport के शुरू होने के साथ ही Greater Noida क्षेत्र में investment opportunities तेजी से बढ़ रही हैं। National और International companies भी यहां निवेश में रुचि दिखा रही हैं, जिससे यह योजना और भी महत्वपूर्ण बन गई है।

GNIDA अधिकारियों को उम्मीद है कि इस scheme के जरिए बड़े स्तर पर investment आएगा, जिससे न सिर्फ industrial growth को बढ़ावा मिलेगा बल्कि employment generation भी होगा। नई Industrial Policy के तहत पहली बार इतने बड़े आकार के plots उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका साइज 9065, 10776, 11111, 12613, 13400, 20246 से लेकर 1 लाख वर्गमीटर तक है। यह योजना Greater Noida को एक प्रमुख industrial hub बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।