Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों और उद्योगपतियों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर, प्रशासन की सख्त गाइडलाइन जारी

श्रमिकों और फैक्ट्री मालिकों के बीच बेहतर तालमेल और कार्यस्थल पर संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने की, जिसमें एसीईओ सुमित यादव, एडीएम मंगलेश दुबे, डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न औद्योगिक संगठनों जैसे नोएडा एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में उद्योगों में श्रमिकों के हितों और कानूनों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
top-news

बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी श्रमिक को बिना उचित कारण के नहीं निकाला जाएगा और ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा। यदि श्रमिकों से रविवार को काम लिया जाता है तो उन्हें भी डबल भुगतान मिलेगा। इसके अलावा हर श्रमिक को साप्ताहिक अवकाश देना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया कि सभी श्रमिकों को उनका वेतन हर महीने की 10 तारीख तक उनके बैंक खातों में जमा किया जाए और वेतन पर्ची देना अनिवार्य होगा। बोनस का भुगतान 30 नवंबर तक किया जाएगा और सरकार द्वारा घोषित वेतन वृद्धि भी तय तिथि से लागू होगी।

सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर भी बैठक में विशेष जोर दिया गया। हर फैक्ट्री में यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति का गठन अनिवार्य किया गया, जिसकी अध्यक्ष महिला होगी। साथ ही शिकायत पेटी लगाने और श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने कहा कि उद्योगों में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने सभी उद्यमियों से सकारात्मक माहौल बनाए रखने की अपील की।