Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, शारदा केयर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक मरीज की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया और स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 स्थित शारदा केयर हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक मरीज की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया और स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।


परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने पहले एक निश्चित पैकेज के तहत इलाज का भरोसा दिया था और कहा था कि ऑपरेशन सफल होने के बाद ही पूरा भुगतान लिया जाएगा। लेकिन ऑपरेशन के दौरान मरीज की हालत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार का दावा है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर करीब तीन लाख रुपये वसूले। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि घटना के बाद संबंधित डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गया, जिससे परिजनों का गुस्सा और भड़क गया।


इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई, जो बाद में हंगामे में बदल गई। परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को शांत कराने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और अगर लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।