ग्रेटर नोएडा के NIIMS में Precision-Guided Antimicrobial Use पर वैज्ञानिक सम्मेलन, एंटीबायोटिक जागरूकता पर जोर

top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित NIIMS Greater Noida के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा “ICU, Emergency और Pediatrics में Precision Guided Antimicrobial Use” विषय पर एक महत्वपूर्ण Scientific Conference का आयोजन किया गया। “आज की सावधानी, कल की सुरक्षा” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टरों, शिक्षाविदों और healthcare professionals ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन Chancellor Dr. Vikram Singh ने किया, जिन्होंने Antibiotic Resistance के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों के उपयोग से बचने की अपील की। Dr. Uma Bhardwaj ने Antimicrobial Stewardship को medical education और public awareness के जरिए बढ़ाने की आवश्यकता बताई, जबकि Dr. Iqbal Kaur और Dr. B.L. Sherwal ने responsible antibiotic use पर जोर दिया।


सम्मेलन के दौरान Director Dr. S.N. Gupta ने hospitals में antibiotic policy के सख्त पालन की जरूरत बताई। Dean Dr. Manisha Jindal ने बिना prescription मिलने वाली दवाओं के misuse पर चिंता व्यक्त की। Dr. Ranjeet Ghuliani ने बच्चों में बढ़ते multidrug-resistant infections को गंभीर बताया, जबकि Microbiology Department के HOD Dr. N.P. Singh ने कहा कि सही antimicrobial use से ही इन दवाओं को future के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत registration और poster presentation से हुई, जिसके बाद research presentations और evaluation किया गया। Academic session में Dr. Sumit Rai ने Precision Diagnostics पर lecture दिया और Dr. Jyotsna Agarwal ने antibiotic usage और उसके प्रभाव पर चर्चा की।

आगे के sessions में Dr. Arun Agarwal ने ICU और emergency में ethical issues पर बात की, जबकि Dr. Rajesh Pandey ने ICU में antimicrobial therapy के सही उपयोग पर जानकारी दी। Dr. Aparna Chakravarty ने pediatrics में antimicrobial stewardship पर अपने विचार साझा किए। Post-lunch session में Dr. Sumit Rai ने Customized AST Reporting और Dr. Sarita Mohapatra ने urinary infection में antimicrobial stewardship पर प्रकाश डाला। इसके बाद expert panel discussion आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन award distribution और सम्मान समारोह के साथ हुआ। यह सम्मेलन Dr. S.N. Gupta (Patron), Dr. Ranjeet Ghuliani (Co-Patron), Dr. Manisha Jindal (Convener) और Dr. N.P. Singh (Organizing Chairperson) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जो antibiotic awareness और infection control की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *