Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

गौतमबुद्धनगर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आज व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में यह अभियान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया गया।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आज व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस आयुक्त (कानून/व्यवस्था) के पर्यवेक्षण में यह अभियान विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित किया गया। पुलिस बल की भारी मौजूदगी के साथ किए गए इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इसी क्रम में थाना फेस-1 क्षेत्र सहित कई स्थानों पर पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र में मौजूद पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।


पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एडीसीपी नोएडा द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ गश्त करते हुए नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।