Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निकली ‘नारी शक्ति रैली’, छात्रों ने लिया समानता का संकल्प

शारदा यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विभाग के अंतर्गत एनएसएस सेल और एनसीसी 31 यूपी गर्ल्स बटालियन द्वारा 15 अप्रैल 2026 को “नारी शक्ति रैली” का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च और शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने सहयोग किया। रैली ब्लॉक-2 से शुरू होकर आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान “नारी शक्ति, राष्ट्र की शक्ति” का संदेश गूंजता रहा।
top-news

रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के समापन पर आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की सामूहिक शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है और उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस पहल ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक बदलाव की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रोफेसर (डॉ.) अन्विति गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जो शिक्षा और समान अवसरों के माध्यम से ही संभव है। वहीं, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने भी इस तरह के आयोजनों को समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम में डॉ. अजीत कुमार, डॉ. यशोधरा, डॉ. शांति, डॉ. रचना, रीमा, डॉ. सुमन और डॉ. क्रिस्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।