Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

गौतम बुद्ध नगर में आजाद समाज पार्टी (का०) का विस्तार, राजकुमार भाटी बने जिलाध्यक्ष

आजाद समाज पार्टी (का०) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांव मकोड़ा के पूर्व प्रधान राजकुमार भाटी (राजू) को गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
top-news

आजाद समाज पार्टी (का०) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांव मकोड़ा के पूर्व प्रधान राजकुमार भाटी (राजू) को गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव मकोड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी।


राजकुमार भाटी क्षेत्र के सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनके सामाजिक कार्यों और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण लोगों में उनके और उनके परिवार के प्रति विशेष स्नेह देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोग अपनी उपलब्धि मानते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव और आसपास के इलाकों में लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है।


इस अवसर पर राजकुमार भाटी ने आजाद समाज पार्टी (का०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी, अमित कसाना एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए party ideology को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और संगठन को grassroots level पर और मजबूत बनाएंगे।







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *