Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

गाजियाबाद झुग्गी अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, 500 से ज्यादा झोपड़ियां राख, कुछ बच्चों के लापता होने का दावा

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में गुरुवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे लगी इस आग में 500 से अधिक झुग्गियां देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। चश्मदीद आकाश के अनुसार, झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
top-news

घटना के दौरान झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक कर फटने लगे, जिससे हालात और भयावह हो गए। आसपास मौजूद कबाड़ के गोदामों में रखे ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़का दिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रहा।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस हादसे में कुछ बच्चों के लापता होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के वक्त कई लोग काम पर गए हुए थे, जबकि बच्चे झुग्गियों में ही मौजूद थे। आग के बाद से परिवार अपने बच्चों की तलाश में बेहाल नजर आए। फिलहाल प्रशासन कूलिंग ऑपरेशन के बाद सर्च अभियान चलाने की तैयारी में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।