Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा MSME उद्यमियों की प्रेस वार्ता: वेतन वृद्धि और बढ़ते आर्थिक बोझ पर जताई चिंता

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे Greater Noida Press Club के कॉन्फ्रेंस हॉल में MSME entrepreneurs की एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे Greater Noida Press Club के कॉन्फ्रेंस हॉल में MSME entrepreneurs की एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र के उद्यमियों ने हालिया औद्योगिक क्षेत्रों में हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच श्रमिकों के वेतन, overtime और अन्य लागतों में हुई वृद्धि को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उद्यमियों का कहना है कि Uttar Pradesh Government द्वारा असंतोष शांत करने के लिए उठाए गए कदमों के बाद industries की viability पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।


प्रेस वार्ता में उद्यमियों ने कहा कि बढ़ते आर्थिक बोझ के बावजूद औद्योगिक वातावरण में अनुशासन की कमी और असामाजिक तत्वों की सक्रियता चिंता का विषय है। उनका मानना है कि सरकार का यह फैसला एकतरफा है, जिससे industrial growth पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि उद्यमियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे सरकार के निर्णयों को लागू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार को भी tax relief, subsidy और अन्य financial support देकर उद्योगों का सहयोग करना चाहिए।

इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा चैप्टर से चेयरमैन सरबजीत सिंह, जे एस राणा, अमित शर्मा, इंडियन इंटरप्रेन्योर एसोसिएशन से संजीव शर्मा और पुष्पेंद्र तिवारी, इंडियन बिजनेस एसोसिएशन से खुशबू, लघु उद्योग भारती से नरेश गुप्ता और संजय बत्रा, तथा इकोटेक 12 एसोसिएशन से साहिल सहित 40 से अधिक entrepreneurs उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से अपील की कि अगले दो माह तक inspections रोके जाएं ताकि उद्योगों को स्थिर होने का समय मिल सके। अंत में प्रेस प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया गया।