Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन भवन सील

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर एक बार फिर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। 18 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल-2 की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अंजाम दी। प्राधिकरण ने साफ किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी तरह का निर्माण गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
top-news

प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के अनुसार, ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर इन भवनों को सील कर दिया। इसी तरह ग्राम खोदना कलां में खसरा संख्या 323, 324 और 194 पर बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे पुलिस की मौजूदगी में तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया और भवनों को सील कर दिया गया।

एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी जमीन या फ्लैट की खरीद से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर लें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे। प्राधिकरण ने लोगों को अवैध कॉलोनियों से दूर रहने की भी सलाह दी है।