Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

गौतमबुद्धनगर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत 49 भवनों में सफल मॉक ड्रिल, 8300 लोगों को मिला प्रशिक्षण

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 14 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कमिश्नरेट क्षेत्र के कुल 49 आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत भवनों में सफल निकासी (Evacuation) एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभियान में लगभग 8300 नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी प्राप्त की।
top-news

इस जागरूकता अभियान के दौरान प्रतिभागियों को फायर एक्सटिंग्विशर, फायर हाइड्रेंट, होज़ रील और फायर बकेट जैसे प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। नागरिकों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 101 या 112 पर सूचना दें, धुएं में झुककर बाहर निकलें और “रुको, लेटो, लुढ़को” सिद्धांत का पालन करें। इसके अलावा लिफ्ट का प्रयोग न करने और भीड़ से बचने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।

अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि प्रतिभागी केवल सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करें। इस पूरे अभियान का उद्देश्य आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपात स्थिति में त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करना और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है। अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि यह संदेश जनपद के हर कोने तक पहुँच सके।