Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा के श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 में हासिल की ऑल इंडिया 23वीं रैंक, 99.99 परसेंटाइल के साथ बढ़ाया शहर का मान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र श्रेयस मिश्रा ने जेईई मेन 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 23वीं रैंक और 99.99 परसेंटाइल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पहले पहले सत्र में उन्होंने 100 परसेंटाइल प्राप्त कर दिल्ली स्टेट टॉप भी किया था। लगभग 16 लाख छात्रों के बीच मिली यह सफलता उनकी लगातार मेहनत और अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है। श्रेयस फिलहाल अपने 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
top-news

श्रेयस ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, गहरी एकाग्रता और सोशल मीडिया से दूरी को दिया है। उन्होंने बताया कि वह घंटे के हिसाब से नहीं बल्कि फोकस के साथ पढ़ाई करते थे। कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देना और सभी विषयों को बराबर समय देना उनकी रणनीति का हिस्सा रहा। हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हुए उन्होंने सीमित दोस्तों के साथ केवल अध्ययन पर ध्यान केंद्रित रखा और महीने में सिर्फ दो बार ही घर जाते थे। उनका कहना है कि अनुशासित दिनचर्या ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई।

उनके परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है। श्रेयस की मां नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं, जबकि पिता साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में कार्यरत हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी भी श्रेयस पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला, बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने दिया। श्रेयस की एक छोटी बहन भी है जो कक्षा आठवीं में पढ़ती है।