Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई: Supertech Ecovillage-1 पर 46, 200 रुपये का जुर्माना, कचरा प्रबंधन में लापरवाही उजागर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 26 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Supertech Ecovillage-1 सोसाइटी प्रबंधन पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 26 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Supertech Ecovillage-1 सोसाइटी प्रबंधन पर 46,200 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बेसमेंट में कूड़े का ढेर मिलने और गीले व सूखे कचरे के साथ निर्माण मलबे के उचित निस्तारण में लापरवाही के कारण की गई। सोसाइटी निवासियों की शिकायत के बाद प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर निरीक्षण किया, जिसमें हालात बेहद खराब पाए गए।


निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ था और दूषित पानी जमा होने से तेज बदबू फैल रही थी। करीब पांच हजार से अधिक परिवारों वाली इस सोसाइटी में कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं किया जा रहा था। CEO NG Ravi Kumar के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की। वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य Sunny Yadav ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था, जिसके चलते यह जुर्माना लगाया गया।

एसीईओ Shrilakshmi VS ने कहा कि bulk waste generator group housing societies और संस्थाओं को अपने स्तर पर कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। प्राधिकरण द्वारा लगातार awareness campaign चलाए जा रहे हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संस्थाओं से अपील की कि वे waste management नियमों का पालन करते हुए Greater Noida को clean city बनाने में सहयोग करें।