Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा के 22 पार्कों में लगी एलईडी हाईमास्ट लाइटें, सुरक्षा और रोशनी में बड़ा सुधार

ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। सेक्टर-पी-3, स्वर्णनगरी, पाई-1, सेक्टर-36 और 37 सहित कुल 22 पार्कों में आधुनिक एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्राधिकरण अधिकारियों और स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में इन लाइटों का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से न सिर्फ पार्कों में रोशनी बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होने की उम्मीद है।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी डिवीजन-2 द्वारा इस परियोजना को पूरा किया गया है। इसके तहत सेक्टर-36 और 37 के छह-छह पार्क, सेक्टर पाई-1 के दो पार्क और स्वर्णनगरी के आठ पार्कों में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, ओमीक्रॉन-1 पार्क, 130 मीटर रोड, एलजी सोसाइटी के पास और होंडा सीएल कंपनी के गेट जैसे प्रमुख स्थानों पर भी लाइटें स्थापित की गई हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, पहले ज्यादातर पार्कों में सोडियम लाइटें लगी थीं, जिनकी रोशनी सीमित थी। निवासियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी पार्कों में एलईडी हाईमास्ट लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी भी पुरानी लाइटें हैं, वहां भी जल्द ही एलईडी सिस्टम लगाया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज, प्रबंधक विपिन राय और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।