Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

शारदा स्कूल ऑफ लॉ का सराहनीय प्रयास! वृद्धाश्रम में जागरूकता एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित

शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और सीनियर सिटीजन कार्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल के तहत वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें राहत और सहयोग मिल सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा उन्हें उपलब्ध कानूनी संरक्षण और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।
top-news

इस अवसर पर एल्डरली हेल्पलाइन नंबर 18005993733 के बारे में भी वरिष्ठ नागरिकों को जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहल छात्रों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना विकसित करती है। वहीं, डॉ. मानवेंद्र सिंह ने इसे छात्रों के लिए केवल सेवा नहीं बल्कि सीखने का अवसर बताया और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. वैशाली अरोड़ा का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही छात्र स्वयंसेवक मीनल, बिंदिया, श्रेया, पार्थ, सिधार्थ और उज्जवल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। यह पहल न केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक साबित हुई बल्कि समाज में सामाजिक उत्तरदायित्व और कानूनी जागरूकता को भी मजबूत करने वाली रही।