Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

नोएडा एयरपोर्ट को मिला ASP अप्रूवल, अगले महीने से शुरू हो सकती हैं व्यावसायिक उड़ानें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम (ASP) को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन मानकों को पूरी तरह नियामकीय आवश्यकताओं के अनुरूप माना गया है। इसे एयरपोर्ट की ऑपरेशनल रेडीनेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को किए गए उद्घाटन के बाद अब व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
top-news

एयरलाइंस कंपनियों की ओर से शुरुआती चरण में 17 फ्लाइट्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिनमें इंडिगो, एयर इंडिया और आकासा एयर शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इन कंपनियों को शेड्यूल तैयार करने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, टिकट बुकिंग और फ्लाइट शेड्यूलिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सेवा जल्द शुरू हो सकती है। अनुमान है कि अगले महीने से व्यावसायिक उड़ानें शुरू हो सकती हैं।

एयरपोर्ट को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ विकसित किया गया है, जिसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, 28 विमान स्टैंड और 10 एयरोब्रिज शामिल हैं। आने वाले दो वर्षों में 25 नए विमान स्टैंड भी बनाए जाएंगे, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रनवे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रति घंटे लगभग 30 विमान टेकऑफ और लैंडिंग कर सकें। प्रबंधन के अनुसार, मई के अंत तक सभी सिस्टम और प्रक्रियाएं पूरी तरह तैयार कर ली जाएंगी, जिससे सुरक्षित और सुचारू उड़ान संचालन शुरू किया जा सके।