Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों का reshuffle, प्रदीप कुमार, Narottam सिंह और अरविंद कुमार को नई जिम्मेदारियां

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक बदलाव किया है।
top-news

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक बदलाव किया है। 29 अप्रैल 2026 को जारी office order के तहत तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस administrative reshuffle का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर coordination और efficiency बढ़ाना है, ताकि ongoing projects और development works को गति मिल सके।


जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) प्रदीप कुमार को वर्क सर्किल-ड्रेन और वर्क सर्किल-02 की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप कुमार हाल ही में नोएडा प्राधिकरण से transfer होकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आए हैं। वहीं Narottam सिंह, जो पहले वर्क सर्किल-02, 07 और technical department में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे, अब उन्हें वर्क सर्किल-07, उद्यान विभाग और technical department की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, प्रबंधक (सिविल) अरविंद कुमार को वर्क सर्किल-ड्रेन और उद्यान विभाग का कार्यभार दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अन्य वरिष्ठ प्रबंधक, प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक, सहायक निदेशक उद्यान और प्रबंधक अपने पूर्व कार्यों का निर्वहन यथावत करते रहेंगे। GNIDA का यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और development projects के बेहतर implementation की दिशा में अहम माना जा रहा है।