Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए, धारा 163 लागू

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू किए हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जोनल-सेक्टर स्कीम लागू करते हुए कमिश्नरेट को 11 जोन और 49 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग स्तर पर पुलिस तैनाती की गई है।
top-news

सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अन्य जनपदों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसमें एसपी, एएसपी, डीएसपी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला पुलिसकर्मी और PAC की कंपनियां शामिल हैं। पुलिस बल को औद्योगिक इकाइयों, मल्टीनेशनल कंपनियों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। ड्रोन और CCTV कैमरों के माध्यम से 50 से अधिक महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त कमिश्नरेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां एक राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। साथ ही, 30 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लागू कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या प्रदर्शन की स्थिति में तुरंत नियंत्रण किया जा सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और जनजीवन को शांतिपूर्ण बनाए रखना है।