Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
ग्रेटर नोएडा में ESIC का 350 बेड मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा, नॉलेज पार्क-5 में ₹550 करोड़ की परियोजना
ग्रेटर नोएडा में कामगारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है।
- sakshi choudhary
- 01 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में कामगारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी स्वास्थ्य सुविधा विकसित होने जा रही है। Employees’ State Insurance Corporation (ESIC) द्वारा नॉलेज पार्क-5, ग्रेनो वेस्ट में 350 बेड का आधुनिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। Greater Noida Authority ने इस परियोजना के लिए जमीन आवंटन के बाद लीज डीड भी ESIC के पक्ष में कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस के अवसर पर इसका वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं। इस अस्पताल के निर्माण पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Greater Noida Authority के CEO एनजी रवि कुमार ने बताया कि ESIC अस्पताल के लिए 130 मीटर रोड पर योट्टा डाटा सेंटर के पास भूखंड संख्या-6ए की लगभग 29,300 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराई गई है। लंबे समय से इस अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश चल रही थी, जो अब पूरी हो गई है। नॉलेज पार्क-5 का यह क्षेत्र सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया, ईकोटेक-3, ईकोटेक-12, टॉय पार्क और महिला उद्यमी पार्क के पास स्थित है, जिससे बड़ी संख्या में औद्योगिक श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह ESIC Multispeciality Hospital ओपीडी, इमरजेंसी और भर्ती की सुविधाओं से लैस होगा। इसमें बाल रोग, स्त्री रोग, सर्जरी, हड्डी रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। बहुमंजिला इमारत में बनने वाला यह अस्पताल करीब तीन साल में तैयार हो सकता है। वहीं, श्रमिक दिवस के मौके पर निंबस रियल्टी द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित निंबस द पाम विलेज में कैंसर जागरूकता शिविर लगाया गया और जिम्स में 1 मई से मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत की जा रही है, जहां पूरे मई महीने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।