Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

मजदूर दिवस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल, लेबर चौक पर लगाए गए वाटर कूलर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मजदूर दिवस पर लेबर चौक पर वाटर कूलर लगाकर श्रमिकों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की है। यह पहल CEO N G Ravi Kumar के नेतृत्व में की गई, जिससे रोज़ाना आने वाले हजारों मजदूरों को गर्मी में राहत मिलेगी।
top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी
मजदूर दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के श्रमिकों के लिए सराहनीय कदम उठाया है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा के प्रमुख लेबर चौक पर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। यहां श्रमिकों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे रोज़ाना काम की तलाश में जुटने वाले हजारों मजदूरों को राहत मिलेगी।

बताया जाता है कि इस लेबर चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित होते हैं और यहीं से विभिन्न स्थानों पर काम के लिए जाते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की व्यवस्था उनके लिए बेहद जरूरी थी। प्राधिकरण की इस पहल से श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।

यह कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी N G Ravi Kumar के नेतृत्व में किया गया है। वहीं, महाप्रबंधक A K Singh और वरिष्ठ प्रबंधक Rajesh Kumar Nim के मार्गदर्शन में इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया गया। प्राधिकरण के अनुसार, शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी वाटर कूलर लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गर्मी से राहत दी जा सके।