ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बोर्ड मीटिंग 2026: बजट पास, EV बसें, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और आवंटियों को बड़ी राहत

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक, चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में और अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार व सीईओ एनजी रवि कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 6048 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस budget में income और expenditure बराबर रखे गए हैं, जबकि जमीन अधिग्रहण, infrastructure development और construction projects पर विशेष जोर दिया गया है। करीब 1150 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण और 2176 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों पर खर्च होंगे। बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह, सुमित यादव, यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, एडीएम बच्चू सिंह, जीएम वित्त स्वतंत्र गुप्ता, ओएसडी गुंजा सिंह, अभिषेक पाठक, गिरीश झा, मुकेश कुमार सिंह, रामनयन सिंह, जीएम प्लानिंग लीनू सहगल, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह और विधि अधिकारी रविंद्र कसाना सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


इस board meeting में आम जनता और आवंटियों को राहत देने वाले कई बड़े फैसले लिए गए। पहली बार 2013-14 के बाद जल शुल्क में वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया गया, जिससे residents को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही water dues पर One Time Settlement (OTS scheme) लागू करते हुए ब्याज में 40% तक छूट देने की घोषणा की गई। बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के लिए भी OTS scheme मंजूर हुई, जिसमें premium और lease delay charges पर बड़ी राहत दी जाएगी। वहीं परिसंपत्तियों की allocation rates में केवल 3.58% की मामूली बढ़ोतरी की गई। पुलिस और फायर विभाग को 500 मीटर तक जमीन मुफ्त देने का निर्णय भी लिया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और connectivity को मजबूत करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण projects को मंजूरी मिली। 105 मीटर रोड को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने और लॉजिस्टिक हब से Dedicated Freight Corridor के समानांतर 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाने की योजना को green signal दिया गया। शहर में public transport को बढ़ावा देने के लिए 15 EV buses चार routes पर चलेंगी, जिससे नोएडा एयरपोर्ट तक connectivity बेहतर होगी। इसके अलावा IIT Delhi से ट्रैफिक समाधान, ईकोटेक-10 में 220 KV substation, 100 करोड़ के hydraulic platforms, NDRF और CISF के लिए आवास, AFC India के साथ carbon credit projects, टेकजोन में Meghalaya Bhawan और Knowledge Park-5 में ESI Hospital जैसे projects को भी मंजूरी दी गई है, जिससे ग्रेटर नोएडा का overall development और तेज होगा।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कसाना ने नोएडा-ग्रेटर प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *