Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का एकता सम्मेलन फरीदाबाद में संपन्न, संगठन विस्तार और शिक्षा पर दिया जोर

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का भव्य एकता सम्मेलन और शपथ समारोह फरीदाबाद में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर ने की, जबकि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री बच्चू सिंह बैसला और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नचिकेतन उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने संगठन के विस्तार और मजबूत इकाइयों के गठन पर जोर देते हुए कहा कि महासभा जल्द ही देश के सभी राज्यों और जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।
top-news

कार्यक्रम में शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात प्रमुख रूप से सामने आई। वक्ताओं ने कहा कि हर गुर्जर समाज के व्यक्ति को शिक्षित और संघर्षशील बनना चाहिए ताकि समाज को नई दिशा मिल सके। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर बी. एस. रावत ने फरीदाबाद क्षेत्र के गुर्जर समुदाय की सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं कामिनी गुर्जर और हरियाणा महिला अध्यक्ष सारिका गुर्जर ने महिलाओं की अधिक भागीदारी और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं, जिसमें सारिका बैंसला को हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष, राकेश चौधरी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, हरिओम बैंसला को राष्ट्रीय मंत्री और भूपेंद्र प्रताप उर्फ संजू को युवा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा नियुक्त किया गया। जिला स्तर पर भी नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें बिल्लू पहलवान, अजब सिंह चंदीला, सुरेंद्र डाटा और विनोद अंबावता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सांवरमल गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।