Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

ग्रेटर नोएडा में 43 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 130 मीटर रोड पर तिलपता के पास बनेगा नया यू-टर्न

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क, बिजली, जल-सीवर और उद्यान विकास को मजबूत करने के लिए 43 करोड़ रुपये की लागत से 39 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क, बिजली, जल-सीवर और उद्यान विकास को मजबूत करने के लिए 43 करोड़ रुपये की लागत से 39 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं। Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर 130 मीटर रोड पर तिलपता गोलचक्कर से पहले नया यू-टर्न बनाया जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की ओर जाने वाले वाहनों को राहत मिलेगी और तिलपता चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। प्राधिकरण के अनुसार इस परियोजना को पूरा होने में करीब तीन महीने लगेंगे। महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि सभी टेंडर प्रक्रिया एक माह में पूरी कर निर्धारित समय सीमा में कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।


प्राधिकरण द्वारा जारी टेंडरों में हल्दौनी श्मशान घाट के पहुंच मार्ग, चबूतरा और कमरों का निर्माण, सेक्टर पी-3 बिल्डर्स एरिया में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नवीनीकरण, बादलपुर में नाली कवर और सीसी रोड मरम्मत, नॉलेज पार्क-1 में आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग, रोजा जलालपुर श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, प्रतीक्षा कक्ष और शेड निर्माण, थपाखेड़ा में अवशेष विकास कार्य, सूरजपुर किसान आबादी में सड़क रिसर्फेसिंग और नालियों की मरम्मत, आदर्श विहार सोसायटी में पेवर ब्लॉक, इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी जाली की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा नॉलेज पार्क वन में ग्रास ग्रिड, नटों की मढैया से एसके रोड तक सड़क सुधार और इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण भी कराया जाएगा।

ग्रामीण और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए ग्राम चिपियाना बुजुर्ग, हैबतपुर अच्छेजा, मिल्क लच्छी, वैदपुरा, सुनपुरा, श्यौराजपुर, धूम मानिकपुर, जौन समाना, रूपवास, कैलाशपुर, तालड़ा, चचूला, दलेलगढ़, अटाई मुरादपुर, अमरपुर, दादूपूर, दनकौर, नेनुआ का राजपुर, नवादा, पीपलका, सूरजपुर और बुलंदखेड़ा में विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। वहीं सेक्टर ज्यू-2 के पार्कों में ग्रीन डेवलपमेंट, ईकोटेक-10 में LED Street Light, जैतपुर-वैशपुर में जलापूर्ति पाइपलाइन और पंप हाउस मरम्मत तथा कासना से सिरसा रोटरी तक एसके रोड पर नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इन Development Projects से Greater Noida में Infrastructure और Urban Facilities को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *