Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

दिल्ली-एनसीआर मौसम अपडेट! पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ राजधानी और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके चलते 11 और 12 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।
top-news

हालिया पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि 11 और 12 मई को यह 35 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद 13 से 15 मई तक तापमान 35 से 39 डिग्री के दायरे में रहने का अनुमान है। खास बात यह है कि 17 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है, जिससे मई की तेज गर्मी का असर फिलहाल कम रहेगा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई के बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की हवाओं का असर जारी रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शुरुआती मई में मिली राहत के बाद सप्ताहांत से गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के दौरान। यह बदलाव जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं कुछ इलाकों में यातायात और जनजीवन पर भी असर डाल सकता है।