Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

बीटा-1 ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने 14 साल बाद शुरू हुआ पार्क निर्माण, RWA और Greater Noida Authority के प्रयास रंग लाए

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रविवार को RWA Beta-1 की मासिक समीक्षा बैठक सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई,
top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में रविवार को RWA Beta-1 की मासिक समीक्षा बैठक सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संगीता शर्मा ने की जबकि संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पार्क beautification, बच्चों के खेल क्षेत्रों और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सेक्टर के सभी पार्कों में सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए जाएंगे, जिन पर Yoga Zone, Children Play Area, Cricket Area, Volleyball Area और स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किए जाएंगे ताकि residents को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में संरक्षक देवीशरण शर्मा, शीतला प्रसाद, विनोद कसाना, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान रामकला तवर, रेशपाल सिंह, रामबीर सिंह, सुनील भाटी, अनवर हुसैन, एस.के. सैनी, सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह और चौधरी जयपाल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान सेक्टर बीटा-1 स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के सामने वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर आधुनिक पार्क निर्माण कार्य का विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। RWA पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर पार्क और boundary wall निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। क्षेत्रवासियों ने इसे सेक्टर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। RWA पदाधिकारियों के अनुसार महासचिव हरेंद्र भाटी पिछले 13 से 14 वर्षों से लगातार इस पार्क निर्माण की मांग Greater Noida Authority के समक्ष उठाते रहे थे। उनके लगातार प्रयासों और संघर्ष के बाद अब पार्क निर्माण कार्य शुरू हो पाया है। संरक्षक देवीशरण शर्मा ने कहा कि RWA टीम और विशेष रूप से हरेंद्र भाटी के प्रयासों ने इस लंबे समय से लंबित कार्य को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई है।

RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि पार्क बनने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा यहां हरियाली, झूले और अन्य modern facilities विकसित की जाएंगी। महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि पहले इस स्थान पर न तो boundary थी और न ही किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ था, लेकिन अब Greater Noida Authority द्वारा park development और beautification का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होता दिखाई दे रहा है। बैठक के अंत में RWA Beta-1 की ओर से Greater Noida Authority, उद्यान विभाग और संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।