Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

नोएडा कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CP लक्ष्मी सिंह ने बदले कई आला अधिकारी

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार देर रात एडिशनल डीसीपी (ADCP) और एसीपी (ACP) स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी, तेज और जवाबदेह बनाना बताया जा रहा है। आदेश जारी होते ही कई अधिकारियों ने तुरंत अपने नए पदभार भी संभाल लिए।
top-news

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार देर रात एडिशनल डीसीपी (ADCP) और एसीपी (ACP) स्तर पर कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग सिस्टम को अधिक प्रभावी, तेज और जवाबदेह बनाना बताया जा रहा है। आदेश जारी होते ही कई अधिकारियों ने तुरंत अपने नए पदभार भी संभाल लिए।


जारी सूची के अनुसार स्वतंत्र सिंह को नया एडिशनल डीसीपी (ADCP) सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार मिश्रा को ADCP ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय मिश्रा को ट्रैफिक विभाग में प्रभारी ADCP के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अनिल कुमार पांडेय को एसीपी सर्किल-2 नोएडा जोन और जितेंद्र कुमार सिंह को एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से नोएडा में लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालिया तबादलों से उम्मीद की जा रही है कि अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और जनसुनवाई प्रणाली और अधिक प्रभावी होगी। अधिकारियों को नए क्षेत्रों में जिम्मेदारी देकर पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और जवाबदेही लाने की कोशिश की गई है। इस बदलाव को लेकर पुलिस विभाग में सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।