Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

PM Modi की WFH अपील को मिला समर्थन, गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी से कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम लागू करने की मांग की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में वैश्विक परिस्थितियों, ईंधन संकट और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देशवासियों से “वर्क फ्रॉम होम” (WFH), वर्चुअल मीटिंग्स और डिजिटल कार्य संस्कृति को अपनाने की अपील की गई है। इस पहल का उद्देश्य ईंधन की बचत, ट्रैफिक दबाव में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने इस राष्ट्रीय पहल का समर्थन करते हुए जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ईमेल के माध्यम से एक औपचारिक अनुरोध पत्र सौंपा है, जिसमें जिले की कंपनियों और संस्थानों में WFH व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की मांग की गई है।
top-news

समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने अपने पत्र में कहा कि यदि गौतम बुद्ध नगर जैसे औद्योगिक और आईटी हब में अधिक से अधिक संस्थान वर्क फ्रॉम होम को अपनाते हैं तो इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। समिति के सचिव अनूप सोनी ने बताया कि इससे सड़कों पर ट्रैफिक जाम में भारी कमी आएगी, प्रदूषण स्तर घटेगा और ईंधन की खपत भी नियंत्रित होगी। वहीं उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत के अनुसार, WFH व्यवस्था से प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह लगभग ₹5000 तक की बचत हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार और जीवनशैली में संतुलन आएगा।

Narendra Modi की इस अपील को समर्थन देते हुए गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जिले की निजी कंपनियों, आईटी संस्थानों और कॉर्पोरेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम अपनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और परामर्श जारी किए जाएं। समिति का मानना है कि यह कदम न केवल जनहित में है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय आर्थिक हितों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इस पहल से गौतम बुद्ध नगर को डिजिटल और सस्टेनेबल कार्य संस्कृति का मॉडल जिला बनाया जा सकता है।