Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून को शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, चार रूटों पर 15 बसों का संचालन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से विमान सेवाओं के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। पहले चरण में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें चार प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। यह व्यवस्था यूपी रोडवेज के माध्यम से संचालित होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मंजूरी के बाद यह योजना अंतिम रूप में लागू की जा रही है, जिससे एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन को मजबूत और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा। शुरुआती एक महीने इसे ट्रायल आधार पर चलाया जाएगा, जिसके बाद जरूरत के अनुसार रूट और बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
top-news

पहले रूट में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी-प्वाइंट और परी चौक होते हुए एयरपोर्ट तक चार बसें चलेंगी। दूसरे रूट पर चार मूर्ति चौक से 130 मीटर चौड़ी सड़क होते हुए जिम्स अस्पताल के रास्ते एयरपोर्ट तक चार बसों का संचालन होगा। तीसरे रूट पर ग्रेटर नोएडा ईस्ट से 130 मीटर रोड, मकौड़ा रोटरी और नासा पार्किंग के जरिए चार बसें एयरपोर्ट तक जाएंगी। चौथे रूट पर औद्योगिक सेक्टर-16 से तिलपता रोटरी, स्वर्णनगरी, यथार्थ हॉस्पिटल और जीबीयू के रास्ते तीन बसें एयरपोर्ट तक संचालित की जाएंगी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में तेज, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी।

एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, एयरपोर्ट के शुरू होते ही इलेक्ट्रिक बस सेवा भी उसी दिन से चालू कर दी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना और प्रदूषण रहित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। ट्रायल अवधि के दौरान यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। साथ ही भविष्य में बसों की संख्या और रूट दोनों बढ़ाने की योजना भी तैयार की जा रही है, ताकि एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *