ग्रेटर नोएडा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के सख्त निर्देश, मिवान तकनीक से होंगे कम्युनिटी सेंटर विकसित
- sakshi choudhary
- 12 May, 2026
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के परियोजना विभाग के विकास, निर्माण और अनुरक्षण कार्यों को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीएस लक्ष्मी ने की, जिसमें ए.के. सिंह, संजय जैन, प्रभात कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार निम, सन्नी यादव, नरोत्तम सिंह, राजेश कुमार, विनोद शर्मा, अजीत भाई पटेल, सौरभ भारद्वाज समेत सभी वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक में निर्देश दिया गया कि ग्रेटर नोएडा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले Community Centre को तीन पैकेज में बांटकर Mivan Technology के जरिए विकसित किया जाए। साथ ही Digital Library, Theme Park और Model Road जैसी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मानसून से पहले सभी तालाबों और पोखरों की सफाई व desilting कराने, जलभराव रोकने के लिए drainage system मजबूत करने और वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु Anti Smog Gun खरीदने के प्रस्ताव तत्काल भेजने को कहा गया। जनता फ्लैट और EWS Housing परिसरों में सड़क, boundary wall, sewer, water supply, park, swing और बिजली से जुड़े maintenance work का निरीक्षण कर एक सप्ताह में estimate तैयार करने के निर्देश जारी हुए। इसके अलावा 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने, विकास कार्यों की before-after geotag photography और drone videography अनिवार्य करने पर भी जोर दिया गया।
प्राधिकरण ने अधिकारियों को development work की tender process में तेजी लाने, विधानसभा चुनाव से पहले प्रस्तावित परियोजनाओं के estimate 30 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत करने और Chanakya एवं Prahari App (iTWMS) पोर्टल पर प्रत्येक वर्क सर्किल की एक-एक पत्रावली अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए Safety Jacket, Helmet, Gloves, Boots और Barrier उपलब्ध कराने के साथ जर्जर और tilt हो रही multi storey building को चिन्हित कर कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक के अंत में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





