Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

शारदा यूनिवर्सिटी ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का उद्घाटन कर मीडिया शिक्षा में बढ़ाया बड़ा कदम

Sharda University के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अपने परिसर में अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन कर मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। इस स्टूडियो का उद्घाटन देश के चर्चित पत्रकार Arnab Goswami द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। यह स्टूडियो आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक मीडिया प्रशिक्षण देना और उन्हें वास्तविक न्यूज़ रूम जैसा अनुभव प्रदान करना है। विश्वविद्यालय का यह कदम मीडिया शिक्षा को उद्योग-उन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
top-news

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अर्णब गोस्वामी ने छात्रों को पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का वास्तविक उद्देश्य केवल खबरें प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने छात्रों को निडर, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकार बनने की सलाह दी। उनके अनुसार मीडिया एक शक्तिशाली माध्यम है, जो समाज की दिशा और सोच दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए इसमें नैतिकता और सच्चाई सर्वोपरि होनी चाहिए। उनके संबोधन ने छात्रों में पत्रकारिता के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

इस अवसर पर शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि यह टीवी स्टूडियो छात्रों को लाइव प्रोडक्शन, एंकरिंग और डिजिटल मीडिया की व्यावहारिक ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा ने इसे नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। डीन प्रो. (डॉ.) ऋतु सूद ने कहा कि यह स्टूडियो मीडिया छात्रों के लिए एक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगा, जहां वे वास्तविक मीडिया वातावरण में सीखने का अनुभव प्राप्त करेंगे।