Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिसरख जलालपुर के 10 किसानों को आवंटित किए छह फीसदी आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा में किसानों को लंबित छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया को तेज करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को बिसरख जलालपुर के 10 किसानों को कुल 11 residential plots आवंटित कर दिए।
top-news

ग्रेटर नोएडा में किसानों को लंबित छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया को तेज करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को बिसरख जलालपुर के 10 किसानों को कुल 11 residential plots आवंटित कर दिए। प्राधिकरण कार्यालय में किसानों की मौजूदगी में समान आकार वाले 8 भूखंडों का ड्रा कराया गया, जबकि अलग-अलग आकार के 3 भूखंडों का सीधा आवंटन किया गया। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान ओएसडी गुंजा सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और प्रबंधक कपिल तोंगड़ मौजूद रहे।


दरअसल, बिसरख जलालपुर गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद लंबे समय से six percent abadi plots का मामला लंबित चल रहा था। किसानों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भूखंड आवंटन की मांग उठाई थी और इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी मुलाकात कर जल्द समाधान की गुहार लगाई थी। इसके बाद सीईओ एनजी रवि कुमार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लंबित मामलों का निस्तारण कर किसानों को शीघ्र भूखंड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने संयुक्त रूप से पूरी allotment process को पूरा कराया। ओएसडी गुंजा सिंह ने कहा कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और बिसरख जलालपुर की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से किसानों में संतोष का माहौल देखा गया और लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर किसानों ने राहत महसूस की।