Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
जेवर के गांव साबोता में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण की मांग, आजाद समाज पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र स्थित गांव साबोता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी काशीराम, भीम आर्मी और गांव के निवासियों ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी के नेतृत्व में दिया गया।
- sakshi choudhary
- 13 May, 2026
गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र स्थित गांव साबोता में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी काशीराम, भीम आर्मी और गांव के निवासियों ने जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटी के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में पार्क के विकास, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग उठाई गई, ताकि स्थानीय लोगों और युवाओं को बेहतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण मिल सके।
इस दौरान प्रदेश कोर कमेटी सदस्य दिनेश कुमार, लीगल सेल के मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, लीगल सेल के जिला प्रभारी राजकुमार आजाद, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, दादरी विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अतर सिंह मौर्य और वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत जहांगीरपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ओम प्रकाश मधुर मौजूद रहे। सभी नेताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, इसलिए उनके नाम पर बने पार्क का सौंदर्यकरण और संरक्षण जरूरी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी काशीराम, भीम आर्मी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गांव साबोता के निवासी मौजूद रहे। नेताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अंबेडकर पार्क क्षेत्र के लोगों की आस्था और सामाजिक पहचान का केंद्र है। इस मौके पर सामाजिक न्याय, संविधान और दलित समाज के अधिकारों को लेकर भी चर्चा की गई। Gautam Budh Nagar, Jewar, Ambedkar Park Beautification और Bhim Army जैसे मुद्दे कार्यक्रम के केंद्र में रहे।