Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Noida News: सेक्टर 105 के प्लस पार्क की बदहाली पर RWA और प्राधिकरण में तीखी बहस, उठीं मरम्मत व सफाई की मांगें

नोएडा के सेक्टर 105 स्थित प्लस पार्क की खराब स्थिति को लेकर फोनरवा कार्यालय में आयोजित बैठक में उस समय माहौल गर्म हो गया जब रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) पदाधिकारियों और नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निदेशक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बैठक में कई सेक्टरों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और प्राधिकरण के वर्क सर्कल 6 से 10 तक के अधिकारी शामिल थे। सेक्टर 105 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर बंसल ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीनों से पार्क की हालत बेहद खराब है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्क में टूटे बिजली के बॉक्स, खराब स्ट्रीट लाइटें और फैला हुआ मलबा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
top-news

बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए ने बताया कि पार्क की खराब स्थिति से स्थानीय निवासियों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वॉकिंग ट्रैक पर उगी घास और फैली टहनियों के कारण सुबह-शाम टहलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सेक्टर 141 और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सेक्टरों की समस्याएं रखीं, जिनमें सफाई, जल निकासी और पार्कों के रखरखाव से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। उद्यान निदेशक डॉ. आनंद मोहन ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन असंतोष बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और अगली सुबह विस्तृत बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

फोनरवा महासचिव केके जैन ने बताया कि सभी शिकायतों को रिकॉर्ड कर लिया गया है और तय किया गया है कि अगले तीन महीनों में एक समीक्षा बैठक फिर से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्राधिकरण द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की जांच होगी। उन्होंने कहा कि सेक्टरवार समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और आरडब्ल्यूए के बीच सीधा संवाद जारी रहेगा। साथ ही सर्किल 1 से 5 तक के आरडब्ल्यूए के साथ भी जल्द बैठक आयोजित की जाएगी ताकि सभी लंबित मुद्दों का समाधान समय पर किया जा सके।