Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें नहीं बढ़ेंगी! मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया बड़ा फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए टोल दरों में किसी भी प्रकार की वृद्धि न करने का निर्णय लिया है। यह फैसला जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के उस प्रस्ताव के बाद लिया गया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए टोल दरें न बढ़ाने की मांग की थी। पहले टोल दरों में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिससे क्षेत्र के दैनिक यात्रियों में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन सरकार के इस निर्णय से लाखों लोगों को राहत मिली है।
top-news

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जीवनरेखा बन चुका है, जहां प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि टोल दरों में वृद्धि होती तो इसका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, छोटे व्यापारियों और उद्योगों पर पड़ता। मौजूदा वैश्विक और राष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। विधायक ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका दायित्व है कि जनता पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और विकास एवं जनसुविधा के बीच संतुलन बना रहे।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा पहले से ही आवश्यक और नियमित हो चुकी है, ऐसे में टोल बढ़ोतरी से उनकी मासिक लागत पर बड़ा असर पड़ता। सरकार के इस निर्णय को जनहित में लिया गया एक संवेदनशील कदम माना जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिले।