Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी में 15 गांवों की बैठक, फैक्ट्री निर्माण के विरोध में बड़ा निर्णय

किसान मजदूर आदर्श इंटर कॉलेज रिठौरी के प्रांगण में आज क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य मुद्दा ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा कॉलेज की भूमि, जो पहले अधिग्रहण मुक्त मानी जा रही थी, को फैक्ट्री के लिए आवंटित करने और उस पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने का विरोध रहा। बैठक में रायपुर, रिठौरी, समाधिपुर, डाबरा, रामपुर, मायचा, चकरपुर, कैमराला, भोगपुर सहित कई गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इस निर्णय पर गहरी आपत्ति दर्ज की। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर कहा कि यह निर्णय क्षेत्रीय हितों के खिलाफ है और इससे शिक्षा एवं ग्रामीण विकास प्रभावित होगा।
top-news

बैठक में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सोमवार, दिनांक 18 मई 2026 को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि ज्ञापन देने के बाद भी प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्य को नहीं रोका गया तो क्षेत्र के लोग स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन और प्राधिकरण की होगी। इस निर्णय ने क्षेत्र में आंदोलन की संभावनाओं को और अधिक मजबूत कर दिया है।

बैठक में कई प्रमुख सामाजिक एवं कानूनी हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें कॉलेज के प्रबंधक विदेश भाटी, एडवोकेट पूर्व एसडीएम रामचंद्र वर्मा, राजेंद्र प्रधान, सुबेराम नेताजी, विशन प्रधान, कुलदीप प्रधान, शाहमल पहलवान, दिनेश भाटी एडवोकेट, महेश गुप्ता एडवोकेट, सचिन शर्मा एडवोकेट, अजय प्रधान, विजयपाल एडवोकेट, सुशील भाटी, ओमवीर भाटी, चमन भाटी, देवेंद्र भाटी, धर्मवीर कसाना, सोनू, धीरेंद्र भाटी, हाजी अब्दुल समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर अपने क्षेत्रीय अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया और कहा कि जब तक भूमि विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।