Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

दिल्ली-NCR में 48 घंटे में दूसरी बार CNG के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव और तेज

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सीएनजी (Compressed Natural Gas) की कीमतों में 48 घंटे के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का नया दाम 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़कर 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इससे पहले 15 मई को भी सीएनजी के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे लगातार दूसरे झटके ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
top-news

सीएनजी की बढ़ी कीमतों का असर सिर्फ दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे NCR क्षेत्र में देखा जा रहा है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की नई कीमत 88.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं गुरुग्राम में अब सीएनजी 85.12 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी में 84.70 रुपये और करनाल में 84.43 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। लगातार बढ़ रही कीमतों का सीधा असर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों की जेब पर पड़ रहा है। कई ड्राइवरों का कहना है कि रोजाना बढ़ते ईंधन खर्च से उनकी कमाई पर भारी दबाव बन गया है।

इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हाल ही में बड़ा इजाफा देखा गया है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं देश के अन्य महानगरों में भी कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसमें कोलकाता, मुंबई और चेन्नई शामिल हैं। लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने आम जनता पर महंगाई का दबाव और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे परिवहन लागत में भी सीधा असर देखने को मिल रहा है।