Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी में 151 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी में सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 151 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
top-news

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज, खेड़ी में सत्र 2025-26 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 151 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र पटवारी ने की। इस अवसर पर प्रबंध-निदेशक करतार सिंह, विद्यालय प्रबंधक जगत सिंह, प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र सिंह, भंवर सिंह, करणसिंह, प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह और प्रशासनिक प्रमुख सौरव सिंह ने सभी अभिभावकों और आगंतुकों का स्वागत किया। समारोह में मुख्य रूप से सफल विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। School Toppers, Board Result 2025 और Student Achievement जैसे विषय पूरे कार्यक्रम के केंद्र में रहे।


कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में भूमिशर्मा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। लावण्या ने 94.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, प्रियांशु कुमार ने 94.4 प्रतिशत के साथ तीसरा, वंशिका ने 94.2 प्रतिशत के साथ चौथा, अर्पित खारी ने 93 प्रतिशत के साथ पांचवां, मीत नागर ने 91 प्रतिशत के साथ छठा और कार्तिक गौतम ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा लगभग 25 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में वंशिका ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया और पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। निकांश नागर ने 91.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुज चौधरी और तनिष्क ने संयुक्त रूप से 89.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। कृष्टि विकल ने 89.6 प्रतिशत, खुशी मुद्गल और अनुभव नागर ने संयुक्त रूप से 88.4 प्रतिशत तथा दिव्य सिंह ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त करीब 40 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रबंध-निदेशक करतार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ती-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक जगत सिंह और प्रबंध-निदेशक करतार सिंह ने 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों राजेश कुमार, गिरिराज सिंह, सुशीला भाटी, मोनी त्रिपाठी, पंकज नागर, सरदार सिंह और सचिन शर्मा को 5000 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका की भी सराहना की गई। Education News, UP Board Result और Merit Students जैसे विषय समारोह के दौरान प्रमुख आकर्षण रहे।