Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में वेंडिंग जोन की 673 दुकानों के लिए फिर खुले आवेदन, 1 जून तक मौका

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के पटरी दुकानदारों के लिए बड़ी राहत देते हुए वेंडिंग जोन में विकसित 673 दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई तय की गई थी, लेकिन अब दुकानदारों की मांग को देखते हुए इसे बढ़ाकर 1 जून कर दिया गया है। प्राधिकरण का कहना है कि इस फैसले से अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
top-news

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, शहर में सड़क किनारे लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक व अतिक्रमण की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। वेंडिंग जोन में दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि वे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से अपना कारोबार चला सकें। इससे शहर की व्यवस्था भी बेहतर होगी और छोटे व्यापारियों को स्थायी जगह मिल सकेगी।

प्रबंधक अर्बन सर्विस अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक आवेदक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 16वें तल पर स्थित अर्बन सर्विस विभाग में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। प्राधिकरण ने सभी पात्र पटरी दुकानदारों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है.