Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी

गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण तब बना जब मोरना सेक्टर-35 निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता कुमारी ने 16वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, रांची (झारखंड) में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया।
top-news

गौतम बुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण तब बना जब मोरना सेक्टर-35 निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता कुमारी ने 16वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप, रांची (झारखंड) में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया। वर्ष 2022-23 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में चयनित हुई ममता ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया।


ममता कुमारी की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि वह बेहद साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं। उनके पिता का साया बचपन में ही उठ गया था, जिसके बाद उनकी मां ने घरों में झाड़ू-पोंछा कर बेटी के सपनों को जिंदा रखा। सीमित संसाधनों के बावजूद ममता ने कभी हार नहीं मानी और गौतम बुद्ध नगर हॉकी संघ के सहयोग से लगातार आगे बढ़ती रहीं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों तो मुश्किल परिस्थितियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।

ममता की इस सफलता के पीछे उनके प्रारंभिक हॉकी प्रशिक्षक दिलीप कुमार का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का काम किया। इसी क्रम में गौतम बुद्ध नगर हॉकी संघ के महासचिव सरदार मंजीत सिंह और उपाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने ममता कुमारी, उनकी माता और प्रशिक्षक दिलीप कुमार को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह सम्मान समारोह क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बन गया है, जहां dedication, hard work और sports spirit की मिसाल देखने को मिली।