Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Noida Airport: लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट हुई फुल, 15 जून को भरेगी ऐतिहासिक उड़ान

उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की शुरुआत 15 जून से होने जा रही है और इसकी पहली उड़ान लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने के लिए यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की पहली फ्लाइट (6E-2278) की सभी सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह विमान सुबह 7:05 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगा और सुबह 8:05 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। एयरपोर्ट संचालन के इस विशेष मौके का साक्षी बनने के लिए कई अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां भी इस उड़ान में सफर करेंगी।
top-news

नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार 15 जून से 30 जून तक उड़ानों के शेड्यूल में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके चलते नियमित टिकट बुकिंग को फिलहाल सीमित रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इंडिगो और अकासा एयर की नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं 1 जुलाई 2026 से शुरू होंगी। हालांकि पहली उड़ान को लेकर यात्रियों का उत्साह इतना अधिक है कि उद्घाटन उड़ान की सभी सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, जबकि शाम को नोएडा से लखनऊ लौटने वाली उड़ान में अभी भी कई सीटें उपलब्ध हैं।

इस ऐतिहासिक उड़ान को यादगार बनाने के लिए इंडिगो ने अपनी अत्याधुनिक एयरबस A321neo विमान को तैनात करने की योजना बनाई है। इस विमान में कुल 195 सीटें हैं, जिनमें 12 बिजनेस क्लास और 183 इकॉनमी क्लास सीटें शामिल हैं। नोएडा पहुंचने के बाद यही विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, शाम को नोएडा से लखनऊ के लिए एयरबस A320 विमान संचालित किया जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।