Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

पाकिस्तान से विस्थापित 1645 हिंदू परिवारों को मिलेगा जमीन का अधिकार, CM Yogi Adityanath देंगे भूमिधरी प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश सरकार पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए 1645 हिंदू परिवारों को बड़ा तोहफा देने जा रही है।
top-news

उत्तर प्रदेश सरकार पाकिस्तान से विस्थापित होकर भारत आए 1645 हिंदू परिवारों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath सोमवार को बिजनौर जिले के आलमपुर गांवड़ी, अफजलगढ़ और धामपुर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही 50 पूर्व सैनिकों और लीजधारकों को भी भूमि अधिकारों का लाभ मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य वर्षों से भूमि अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को कानूनी स्वामित्व प्रदान करना और उन्हें मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को आवंटन पत्र एवं चेक भी वितरित करेंगे। वहीं, Common Service Center और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित Vidur Prerna Cafe का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार का कहना है कि यह कदम आत्मनिर्भरता, रोजगार और ग्रामीण विकास को नई गति देगा। स्थानीय स्तर पर कई विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2026 में लखीमपुर खीरी में Bangladesh से विस्थापित 331 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र दिए गए थे। वहीं चंदन चौकी (पलिया) में नदियों के भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 परिवारों और Tharu जनजाति के 4356 परिवारों को भी भूमि अधिकार पट्टों का वितरण किया गया था। मार्च 2026 में बहराइच के सेमरहना ग्राम पंचायत में भरथापुर गांव के 118 लाभार्थियों को पुनर्वास सहायता राशि प्रदान की गई थी, जबकि 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और भूमि पट्टे आवंटित किए गए थे। सरकार की यह पहल विस्थापित और वंचित परिवारों को स्थायी पहचान और सुरक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।