Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Authority पर नलकूप ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

top-news

Greater Noida Authority में कार्यरत लगभग 700 नलकूप ऑपरेटरों की पुरानी और गंभीर समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को समय पर वेतन, ईएसआईसी और ईपीएफ जैसी सुविधाएं दिलाना था, जो वर्षों से नहीं मिल रही हैं।

Greater Noida Authority: जाने खबर क्या कहा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि कुछ ठेकेदार कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय कर रहे हैं। 20 वर्षों से ईएसआईसी और ईपीएफ के नाम पर घोटाला चल रहा है और किसी भी कर्मचारी को यह लाभ समय से नहीं मिल रहा। कई जोनों में पंप ऑपरेटरों को समय पर सैलरी नहीं दी जाती, और कुछ कर्मचारियों का 5 से 7 महीने का वेतन बकाया है। संगठन के प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि ठेकेदार जबरन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं और वेतन में फर्जी कटौती कर रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष है।

प्राधिकरण ने दिया लोगो को ये आसवासन

प्रदर्शन के बाद संगठन की Greater Noida Authority की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक और महाप्रबंधक ए.के. सिंह के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान तीन दिन के भीतर किया जाएगा और सभी कर्मचारियों को दो से तीन महीने में नियमित किया जाएगा। यदि यह वादा पूरा नहीं होता, तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दे चुका है। प्रदर्शन में भारी संख्या में पंप ऑपरेटर और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *