Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
परी चौक से जीरो पॉइंट तक पैदल सफर! बस स्टॉप की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ग्रेटर नोएडा में परी चौक से यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट तक पहुंचना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
- sakshi choudhary
- 31 May, 2026
ग्रेटर नोएडा में परी चौक से यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट तक पहुंचना यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़ और अन्य शहरों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बसें सीधे जीरो पॉइंट से गुजरती हैं, लेकिन उनका परी चौक या अंसल मॉल के सामने कोई निर्धारित ठहराव नहीं है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ती गर्मी और भारी ट्रैफिक के बीच यह सफर और भी कठिन हो जाता है।
स्थिति को और जटिल बनाता है नोएडा एक्सप्रेस-वे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर ऑटो संचालन पर लगा प्रतिबंध। सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्पों के कारण यात्रियों के पास पैदल चलने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। वहीं कई बस चालक यात्रियों को एक्सप्रेस-वे के ऊपर ही उतार देते हैं और सीधे नोएडा की ओर निकल जाते हैं। इसके बाद यात्रियों को फ्लाईओवर से नीचे उतरकर पैदल परी चौक तक पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की अतिरिक्त खपत होती है।
यात्रियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि परी चौक, अंसल मॉल और जीरो पॉइंट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए। यात्री राहुल के अनुसार, अलीगढ़ और यमुना एक्सप्रेस-वे के अन्य मार्गों पर जाने वाले लोगों को रोजाना इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि परी चौक पर बसों के लिए अधिकृत स्टॉपेज बनाया जाए या शटल सेवा शुरू की जाए, तो हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है। Greater Noida, Pari Chowk, Zero Point, Yamuna Expressway और Noida Expressway जैसे प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट्स पर बेहतर परिवहन व्यवस्था की मांग लगातार तेज हो रही है।