Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
जनगणना 2027 में लापरवाही पड़ी भारी, ड्यूटी रिसीव न करने वाले 29 प्रागणकों पर हुई एफआईआर
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 के कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
- sakshi choudhary
- 02 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 के कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए 29 प्रागणकों द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ड्यूटी रिसीव न करने और शासकीय कार्य में सहयोग न देने के मामले में चार्ज अधिकारी ने डीसीपी नोएडा को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा है। जिसके बाद FIR दर्ज की गई। प्रशासन का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जनगणना 2027 के लिए करीब 3000 कर्मचारियों को प्रागणक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से 29 कर्मचारियों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। संबंधित कर्मचारियों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया गया और उन्हें व्हाट्सएप पर ड्यूटी संबंधी सूचना एवं दस्तावेज भेजे गए, लेकिन उन्होंने ड्यूटी दस्तावेज प्राप्त करने से भी इनकार कर दिया। प्रशासन ने इसे सरकारी कार्य में असहयोग की श्रेणी में माना है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है, उनमें सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, सिंह, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, सिंह, तोमर, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार और किशोरी सिंह शामिल हैं। चार्ज अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन प्रागणकों ने अभी तक जनगणना कार्य शुरू नहीं किया है, वे तत्काल ड्यूटी रिसीव कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।