Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
ग्रेटर नोएडा बना प्रशासनिक अध्ययन का केंद्र, 6 IAS अधिकारियों ने IITGNL टाउनशिप और MMLH-MMTH परियोजनाओं का किया निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा मंगलवार को उस समय प्रशासनिक और औद्योगिक विकास के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बन गया, जब भारत सरकार में सहायक सचिव के रूप में तैनात छह IAS अधिकारी आयूषी प्रधान, बेंजो पी. जोस, फडतरे अनितेश अशोक, प्रिया रानी, सलोनी छाबड़ा और जुफिशन हक यहां पहुंचे।
- sakshi choudhary
- 02 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा मंगलवार को उस समय प्रशासनिक और औद्योगिक विकास के अध्ययन का प्रमुख केंद्र बन गया, जब भारत सरकार में सहायक सचिव के रूप में तैनात छह IAS अधिकारी आयूषी प्रधान, बेंजो पी. जोस, फडतरे अनितेश अशोक, प्रिया रानी, सलोनी छाबड़ा और जुफिशन हक यहां पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार, ACEO लक्ष्मी वीएस और ACEO प्रेरणा सिंह के साथ विस्तृत बैठक कर Integrated Industrial Township, Multimodal Logistics Hub (MMLH) और Multimodal Transport Hub (MMTH) जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के विकास मॉडल, भूमि अधिग्रहण से लेकर औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन तक की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान CEO एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों के साथ अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसानों से अधिग्रहित भूमि पर उद्योगों की स्थापना का मूल उद्देश्य निवेश आकर्षित करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। ACEO प्रेरणा सिंह ने बताया कि Integrated Industrial Township में अब तक 30 से अधिक बड़ी कंपनियों को भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। इनमें Haier जैसी कंपनियां उत्पादन शुरू कर चुकी हैं और अब तक लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश तथा करीब 23 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। यह मॉडल उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है।
ACEO लक्ष्मी वीएस ने अधिकारियों को Smart Infrastructure की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें Automatic Waste Collection System, 24x7 Power Supply, Water Management और Advanced Security System शामिल हैं। अधिकारियों को MMTH परियोजना के अंतर्गत रेल, मेट्रो और बस टर्मिनल के एकीकृत विकास की जानकारी भी दी गई। प्रस्तुतीकरण के बाद सभी अधिकारियों ने IITGNL टाउनशिप और संबंधित परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान IITGNL की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति, आधुनिक सुविधाओं और भविष्य की संभावनाओं को करीब से समझते हुए ग्रेटर नोएडा को एक उभरते हुए Industrial and Logistics Hub के रूप में देखा।