Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

यमुना एक्सप्रेस-वे का 0 से 41 किमी हिस्सा बना No Protest Zone, गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने शुरू की सख्त निगरानी

यातायात को सुरक्षित, सुचारू और बाधारहित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्रांतर्गत 0 किमी से 41 किमी तक के पूरे हिस्से को “No Protest Zone” घोषित कर दिया है।
top-news

यातायात को सुरक्षित, सुचारू और बाधारहित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने यमुना एक्सप्रेस-वे के गौतमबुद्धनगर क्षेत्रांतर्गत 0 किमी से 41 किमी तक के पूरे हिस्से को “No Protest Zone” घोषित कर दिया है। इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 22 मई 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आदेश के तहत एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार के राजनीतिक, गैर-राजनीतिक या अन्य धरना-प्रदर्शनों पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे देश के सबसे महत्वपूर्ण हाई-स्पीड कॉरिडोर में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों निजी और वाणिज्यिक वाहन आवागमन करते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या सड़क अवरोध न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बन सकता है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस-वे के प्रमुख स्थानों, पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय तथा संबंधित थाना क्षेत्रों में सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं और विभिन्न माध्यमों से लोगों को इस फैसले की जानकारी दी जा रही है।

मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि आदेश का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी जारी रहेगी। अधिकारियों का मानना है कि No Protest Zone की व्यवस्था से यमुना एक्सप्रेस-वे पर निर्बाध यातायात, बेहतर रोड सेफ्टी और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।